बेतुल : करीब हफ्ते भर से बैतूल जिले के शाहपुर और घोड़ाडोंगरी ब्लॉक में अवैध उत्खनन को लेकर समाचारों खबरें चलने और राष्ट्रीय यदुवंश सेना द्वारा इस मामले में स्टैंड लिए जाने और पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन दिए जाने के पश्चात साथ ही सरपंच सेमवती कवड़े द्वारा ग्राम वासियों के साथ मिलकर ट्रकों को रोक जाने से बैतूल जिला प्रशासन में जो हड़कंप मचा उसका ही असर अब देखने को मिल रहा है की नर्मदापुरम और बैतूल क्षेत्र के सीमावर्ती इलाकों में अवैध उत्खनन कर रहे माफिया अब कुछ दिनों के लिए बिलों में दुबक गए हैं । पावर मैक कम्पनी के साथ प्रशासन और माफिया की मिलीभगत से इस गौरख धंधे को झटका तो लगा है परंतु ऐसे मामलो में वर्तमान शासन व्यवस्था को लेकर विशेषज्ञों की माने तो कुछ ही दिनों में सब सेट कर लिया जाएगा । इसी के साथ 26करोड यादवो का नेतृत्व करने वाले उभरते सामाजिक संगठन राष्ट्रीय यदुवंश सेना के प्रमुख इंजीनियर पवन यादव ने स्पष्ट रूप से वर्तमान प्रशासनिक व्यवस्था को अवैध रूप से उत्खनन करने को लेकर जिम्मेदार ठहराया है, उन्होंने कहा की जिस प्रकार से बैतूल जिले की आवो हवा को दूषित किया जा रहा है यह पर्यावरण और सामाजिक दोनो स्तर पर सिर्फ और सिर्फ कमाई का जरिया बना लिया गया है,आज अवैध रेत और अन्य खनिजों के उत्खनन से मात्र राजस्व ही नही आम जनता और किसान ज्यादा प्रताड़ित हैं । नदियों में मौसमी फलों को लगाने वाले किसान अब रोजी रोटी को मोहताज है साथ ही परिवहन से जिन खेतों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है वे किसान भी कंपनी के पाले हुए माफिया की दबिश के चलते आसमान की ओर देखने को मजबूर हो चुके हैं ऐसी स्थिति में क्षेत्रीय लोगों को रोजगार तक नहीं दिया जाता और अगर यह परिस्थिति ज्यों की त्यों बनी रहती है एवं इसमें सुधार नहीं किया गया तो राष्ट्रीय यदुवंश सेना नर्मदापुरम आयुक्त कार्यालय का घेराव करते हुए इसे आंदोलन के रूप में सरकार के सामने लाएगी। वहीं डीजीपी मध्यप्रदेश को ज्ञापन देते हुए राष्ट्रीय यदुवंश सेना के उपाध्यक्ष रोहित मंडलोई ने बताया की पत्र के जरिए पुलिस महानिदेशक को सूचित कर दिया गया है पत्र व्यवहार के पश्चात लिए गए एक्शन की भी जानकारी डीजीपी कार्यालय से लिखित पत्र के जरिए प्राप्त कर आगे की रणनीति को संगठन प्रमुख के अदेसानुसार कार्य किया जाएगा साथ ही बैतूल जिले के पर्यावरण को साथ ही क्षेत्रीय लोगों के रोजगार को प्राथमिकता दी जाएगी।

Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

