टीकमगढ़ । 18.04.2023 को नगरपालिका परिसर मे अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमति गीता माझी की नगरपालिका सफाई कर्मचारियों के साथ सौहार्दपूर्ण बैठक हुई इसी बीच जब अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार ने सफाई कर्मचारियों को बताया कि मेने बैठते ही 1000 रुपये की राशि बढा़ कर सभी को देना प्रारम्भ किया ओर अन्य सुबिधाओं मे भी प्रयास किये है उन्होंने कहा कि जो लोग अब उकसाने का काम कर रहे उन्हें भी आत्म अवलोकन करना चाहिए ।अब्दुल गफ्फार ने कहा कि शहर अपना है अपना शहर स्वच्छ रहे यही हमारी प्राथमिकता है ओर सभी कर्मचारी भी हमारे अपने शहर के ही वह सभी भी सम्माननीय है सीएमओ श्रीमती गीता माझी ने भी सभी से कहा कि आप सभी से ही नगरपालिका कि एक अलग ही पहचान है आप सभी भी अपने शहर को स्वच्छ बनाये बैठक मे उपस्थित सभी सफाई कर्मचारियों ने भी तालियों के साथ तालमेल कर भावविभोर ओर आत्मविश्वास से कहा यही हम सभी का ध्येय है ।

