टीकमगढ़ । 19.04.2023 कलेक्टर को पत्र के माध्यम से अवगत कराया है अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक ने प्रेस जानकारी मे बताया कि शहर समग्र आइडी पोर्टल विगत समय से कार्य नही कर रहा है ऊपर से बन्द बताया जा रहा है जबकि लाडली बहिना योजना का वृहद स्तर पर योजना सफल बनाए जाने हेतु प्रशासनिक स्तर पर नगरपालिका के 90 प्रतिशत कर्मचारियों की डियूटी पर लगाया गया ओर कार्य मे सभी कर्मचारी लगातार लगे हुए है जबकि परिषद को लगातार कलेक्टर कार्यालय के साथ प्रदेश स्तर से अनेकों पत्रोत्तर दिऐ जा रहे है जहाँ मुख्य नगरपालिका अधिकारी गीता माझी सुबह शहर मे लाडली बहिना हेतु भ्रमण वहीं समय मिलते ही आफिस मे फायलो को देखना बीच बीच मे जनसाधारण के कार्यो पर निदान ओर शाम आते आते सभी कर्मचारियों के साथ बैठक आदि व्यवस्था पर दिशानिर्देश देना निश्चित ही श्री माझी द्धारा निरंतरता के साथ सभी कार्य करने के प्रयास सराहनीय है लेकिन जब समग्र आइडी समयानुसार लाडली बहिना को परिषद से प्राप्त ही ना हो सकेगी तो वह सभी बहिना आवेदन प्रक्रिया से बंचित हो रही है या फिर बहुत ही मानसिक परेशानियों से परेशान है एवं बार बार नगरपालिका परिसर मे आकर भी निराश हो रही निकाय के कार्यो को जो सीधे जनता से जुड़े हुये है अतः व्यवस्था मे उचित प्रतीत नही है अतः अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार ने प्रशासन को लिखे पत्र मे कहा कि जनहितार्थ समग्र आइडी पोर्टल चालू हेतु सुनिश्चित कार्यवाही हो ओर शासनहितार्थ प्रशासनिक स्तर पर सभी का सहयोग निकाय को मिले।

