टीकमगढ़ । म.प्र.शासन के अधीन कार्यरत् म.प्र. लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ, म.प्र.तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, म.प्र.वाहन चालक संघ, म.प्र.लघु वेतन कर्मचारी संघ, एवं मप्र पेंशनर एसोसिएशन के द्वारा आज दिनांक 20.04.2023 को जिला स्तर पर ज्ञापन कलेक्टर कार्यालय टीकमगढ़ में तथा 29.04.2023 को भोपाल में दिया जाएगा चेतावनी के साथ धरना एवं ज्ञापन उक्त संबंध में जानकारी देते हुए लिपिक वर्ग के जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष जे.के.जैन, म.प्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्म. संघ के जिलाध्यक्ष आरबी शर्मा, म.प्र.वाहन चालक संघ के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, म.प्र.लघुवेतन शा.कर्म.संघ के जिलाध्यक्ष गौरीशंकर नामदेव व म.प्र.पेंशनर एसोसिएशन संघ के जिलाध्यक्ष कैलाश नारायण सिरवैया के द्वारा संयुक्त रूप से बताया गया कि शासन की कर्मचारी विरोधी नीतियों के कारण हम लोग 17 सूत्रीय मांगों को लेकर दिनांक 20 अप्रैल 2023 को कलेक्टर कार्यालय टीकमगढ़ पर एकत्रित होकर कलेक्टर को ज्ञापन देंगे इसके बाद प्रान्त स्तर पर 29 अप्रैल 2023 को ज्ञापन भोपाल में दिया जाएगा और इसके बाद शासन के द्वारा हमारी मांगों की अनदेखी करने की दशा में चरण बद्ध आन्दोलन किया जायेगा । इसलिए टीकमगढ़ जिले के उक्त पांचों संघों के अधिकारी , कर्मचारी साथी अधिक से अधिक संख्या में दिनांक 20.4.2023 को कलेक्टर कार्यालय पर शायं 4 बजे अनिवार्यतः एकत्रित हों। प्रेस को यह तमाम जानकारी जेके जैन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

