टीकमगढ़। कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी के निर्देषानुसार एसडीएम टीकमगढ़ सीपी पटेल ने आज विभिन्न उपार्जन केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया तथा उपार्जन कार्य हेतु आवष्यक निर्देष दिये। इस अवसर पर उन्होंने प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्या. लार केन्द्र में उपार्जन कार्य का जायजा लिया तथा किसानों से चर्चा भी की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देषित किया कि खरीदी केंद्रो पर किसानों को किसी प्रकार की समस्या नहीं हो, यह सुनिष्चित किया जाये। उन्होंने कहा कि प्रत्येक खरीदी केन्द्र पर शासन द्वारा निर्धारित गुणवत्ता का सैंपल आवष्यक रूप से रखा जाये, जिससे किसानों को मालूम रहे कि किस गुणवत्ता का गेहूं उपार्जन में लिया जायेगा। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

