पलेरा। बुधवार को नगर के केटी मेमोरियल स्कूल के सभा कक्ष में संगठन की एक बैठक संपन्न हुई जिसमें मंच पर आसीन रहे जनपद कार्यपालन अधिकारी पीके मिश्रा मुख्य नगर पंचायत अधिकारी महादेव अवस्थी, कनिष्ठ अभियंता अमित भूषण चौहान साहब विद्युत मंडल पलेरा जिन्होंने अपने वाणी में संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। सभी लोगों ने संगठन के कार्यों को सराहा एवं प्रांतीय अध्यक्ष अशोक सिंह की प्रशंसा की साथ में जिलाध्यक्ष रामरतन दीक्षित के कार्य के की प्रशंसा करते हुए कहा की इनके कार्यों से ज्ञात होता है । इनकी उम्र अभी इतनी नहीं है कि वरिष्ठ दिखाई दे।
सेवानिवृत्त शिक्षक बीबी गुप्ता पत्रकार जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ मध्य प्रदेश जिला अध्यक्ष अभय मोर एवं मंच संचालन संगठन के सदस्य प्रजापति ने बखूबी निभाया। जिसे सभी सभासदों ने मन विभोर होकर उद्बोधन सुना अंत में आभार प्रदर्शन रामरतन दीक्षित संगठन के जिलाध्यक्ष ने किया। मंचासीन अधिकारियों ने कहा कि जब कभी भी किसी भी सदस्य या निस्सहाय अथवा हितग्राही को मेरी जरूरत हो तो मैं अपनी पूरी कोशिश से उनके कार्य करूंगा मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है। कार्यक्रम का संपूर्ण भार उमेश सेन ने जो संगठन के पदाधिकारी भी हैं देखा जन जागृति रथ के द्वारा लाडली बहना लू लपट एवं यातायात नियमों पर प्रचार प्रसार किया गया। पत्रकारों में रमेश शर्मा ,अभय मोर, हरि चौरसिया, पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर ,प्रमोद झा, सोनू विश्वकर्मा, समीर खान अहमद खान, इमरान खान, मनीष यादव ,बॉबी दुबे केके त्रिपाठी शिक्षक सहित विभिन्न पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

