जतारा। जतारा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम इटायली में बगाज माता मंदिर एवं हनुमान मंदिर से गुरुवार को श्री विष्णु महायज्ञ के आयोजन के पहले दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में ग्राम एवं क्षेत्रवासियों के साथ संत समागम का दिव्य स्वरूप मौजूद रहा।महिलाएं सिर पर आगे-आगे कलश लेकर चल रही थीं, तो ढोल व मंजीरे की धुन पर पीछे श्रद्धालु व संतजन झूमते हुए चल रहे थे। कलश यात्रा में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज अहिरवार भी उपस्थित रहे जिन्होंने श्री हरि के भक्तों के बीच भक्तिमय कलश यात्रा में पूरे गांव में पैदल चलकर श्री हरि नाम के संकीर्तन का रस रसास्वादन किया। कलश यात्रा में हजारों की संख्या में महिलाएं एवं गांव एवं क्षेत्र के सर्व समाज के लोग मौजूद रहे।

