पुलवामा हमले में सत्यपाल मालिक की जांच के साथ दोषियों पर हो सख्त कारवाई – कांग्रेस
नगर कांग्रेस ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

संवाददाता अरुण कश्यप
सिवनी मालवा
सीवनी मालवा,,,,नगर कांग्रेस द्वारा नगर अध्यक्ष स्वदेश शर्मा के नेतृत्व में अनुविभागीय अधिकारी अनिल जैन को महामहिम राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू के नाम ज्ञापन सौंपा । जिसमें उल्लेख किया गया कि पुलवामा हमले के समय जम्मू कश्मीर के तत्कालीन गवर्नर रहे सतपाल मलिक ने एक साक्षात्कार मैं पुलवामा हमले को सरकार की नाकामी बताया है इसके लिए सीधे तौर पर केंद्र की मोदी सरकार को जिम्मेदार बताया है सभी कांग्रेस जन यह अनुरोध करते हैं कि पुलवामा का सच उजागर हो हर भारतवासी पुलवामा हमले का सच जानना चाहता है तथा इसके लिए सीधे तौर पर जो भी जिम्मेदार है उन पर जवानों की हत्या का प्रकरण दर्ज हो ।अदि कार्यकर्ता उपस्थित थो किसान कांग्रेस महासचिव कमलसिंह रघुवंशी,कांग्रेस नेता समीर शर्मा,कांग्रेस कामेटी नगर अध्यक्ष-स्वदेश शर्मा,सावन यादव, गौरव यादव, राजा शर्मा,अभिषेक यादव,देवेंद्र कुछबंदिया,निलेश असवरे,तरुण ठाकुर,दिवाकर चंदेल राजा पवार रामबाबू बैरागी प्रशांत गोस्वामी,रूपेश कौशल आदि कार्यकर्ता
सीवनी मालवा से अरुण कश्यप की खास खबर
