टीकमगढ़। 22 अप्रैल 2023 शनिवार के दिन ईद-उल-फितर
के अवसर पर नगर के स्थानीय वृंदावन तालाब झिरकी बगिया मंदिर के समीप स्थित गुरुकुल बीएड कॉलेज में ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन टीकमगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक की ओर से किया गया जहां सहभोज का आयोजन भी किया गया जिसमें भारी संख्या में नगर के वरिष्ठ गणमान्य ,जनप्रतिनिधि ,पत्रकार गण एवं आमजन ने पहुंचकर सह भोज में सहभागिता की एवं ईद मिलन समारोह आयोजित किया गया इस मौके पर लोगों ने कार्यक्रम में पहुंचकर सहभोज का आनंद लिया और ईद मिलन समारोह आयोजित हुआ। यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से आयोजित हुआ और देर शाम तक चलता रहा।

