टीकमगढ़। शुक्रवार 21 अप्रैल 2023 को चांद दिखने के बाद 22 अप्रैल 2023 शनिवार के दिन अंचल भर में ईदउल फितर का पर्व बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर क्षेत्र भर में ईद का पर्व मनाया गया। नगर टीकमगढ़ में निर्धारित समय के अनुसार स्थित सभी मस्जिदों में नमाज अदा की गई और देश में अमन चैन सुख समृद्धि एवं शांति की दुआ मागी गई उसके पश्चात ईद मिलन समारोह का कार्यक्रम शुरू हुआ जहां
राजनीतिक दल एवं सामाजिक संस्थाओं के लोग एवं आमजन ईद मिलने पहुंचे और सभी मुस्लिम भाइयों को ईद की मुबारकबाद दी गई इस मौके पर एक दूजे के गले मिलकर ईद की बधाई व शुभकामनाएं दी गई और आपसी भाईचारा और प्रेम प्यार बांटा गया। मुस्लिम भाइयों ने ईदउल फितर के पर्व को लेकर काफी खांसी तैयारियां पिछले दिनों से की थी जहां ईद के दिन हंसी खुशी के साथ एवं पर्व की परंपरा अनुसार यह पर्व मनाया गया और एक दूजे को ईद की बधाई और शुभकामनाएं दी गई। उल्लेखनीय है कि अंचल भर में ईद उल फितर का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और पर्व की परंपरा के अनुसार मनाया गया जहां सभी को ईद की मुबारकबाद दी गई।