टीकमगढ़ । श्री श्री 108 भगवान चित्रगुप्त ट्रस्ट मंदिर तालदरवाजा जिलाध्यक्ष राघवेंद्र खरे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया की 27 अप्रैल 2023 को भगवान चित्रगुप्त प्रकटोत्सव का कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ तालदरवाजा स्थित चित्रगुप्त मंदिर में मनाया जाएगा । जयंती के आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है जिसके कार्यक्रम को विशाल मूर्त देने के लिए दिनांक 23 अप्रैल 2023 रविवार को सायं 6 बजे चित्रगुप्त मंदिर प्रांगण में एक विशेष बैठक का आयोजन किया जा रहा है जिसमे सभी कायस्थजनों व युवाओं के विचार आमंत्रित है । समाज के सभी वर्ग के लोगों से बैठक में अनिवार्य रूप से शामिल होने की बात कही गई है।

