टीकमगढ़ । शनिवार 22 अप्रैल 2023 को अंचल भर में अक्षय तृतीया का त्योहार पर्व की परंपरा के अनुसार मनाया गया वहीं भगवान परशुराम का जन्म उत्सव भी बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ विप्र समाज के द्वारा मनाया गया नगर टीकमगढ़ में नगर के स्थानीय महेंद्र सागर तालाब पर स्थित भगवान परशुराम के मंदिर में सुबह से ही विप्र समाज ने पहुंचकर पूजा अर्चना की और अनेक धार्मिक अनुष्ठान किए गए वहीं शाम के समय नजरबाग मंदिर प्रांगण से एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन नगर के मुख्य मार्गों और मुख्य चौराहों से बड़े ही गाजे-बाजे के साथ विप्र समाज द्वारा किया गया जिसमें सपरिवार विप्र समाज ने सम्मिलित होकर बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और भगवान परशुराम का जन्म उत्सव मनाया गया इस मौके पर समाज ने अनेक धार्मिक कार्यक्रम भी कराए और भगवान परशुराम का जन्म उत्सव मनाया गया।

