टीकमगढ़। बुंदेलखंड के लोह पुरुष कहे जाने वाले स्वर्गीय कपूरचंद घुवारा की द्वितीय पुण्यतिथि पर मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला ने अपने सहयोगियों के साथ भूमि पुत्र पवन घुवारा राज महल के समीप उनके निज निवास पर पहुंचकर स्वर्गीय कपूरचंद घुवारा को श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उन्हें नमन करते हुए बुंदेलखंड में जो उन्होंने संघर्ष समाज हित और विकास को लेकर किए उनको याद किया और कहा कि उनके संघर्षों को भुलाया नहीं जा सकता। इस मौके पर उनके साथ अरविंद खटीक, राजू दांगी सहित स्वर्गीय श्री घुवारा के परिजनों में भूमि पुत्र पवन घुवारा एवं उनके अन्य परिजन भी मौजूद रहे।

