टीकमगढ़। प्रशासनिक उपेक्षाओं और विपरीत सत्ता होने के बाद भी टीकमगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक लगातार जन हितेषी कार्यों को लेकर मेहनत कर रहे हैं और उनका यह लक्ष्य है कि नगरपालिका से मिलने वाली जन हितेषी सुविधाओं और लाभों को जन-जन तक बड़े ही आसानी और सहजता से पहुंचाया जाए और जो भी पात्र जिस योजना के अंतर्गत है उसको उसका लाभ सरलता एवं पूरी पारदर्शिता से मिल सके नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक अपनी क्षमता के अनुसार दिन रात मेहनत कर इस उद्देश्य को लेकर नगर पालिका में काम कर रहे हैं और लोगों को उन तक उनके लाभ पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत है। नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक ने प्रेस को प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि नगरपालिका में अभी तक प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत करीब 3146 नवीन आवेदन प्राप्त हुए हैं जिन्हें सूची सहित कलेक्टर कार्यालय की ओर भेज दिऐ है ताकि समबन्धित जाचं ऐजेन्सी से यह नवीन आवेदनों की जांच कराकर अनुमोदनार्थ सूची प्राप्त होते ही डीपीआर तैयार कियाजजा सके । यह सूची अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण टीकमगढ को भी जाचं बाबत भेजी गई है ताकि आगामी समयानुसार शीघ्रातिशीघ्र जनहितार्थ कार्य प्रारम्भ हो सके। इस सूची को भी नगर पालिका अध्यक्ष ने सार्वजनिक किया है।

