टीकमगढ़ । वैश्य महा सम्मेलन महिला इकाई द्वारा अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर, महिला पार्क में संभागीय अध्यक्ष पूनम जायसवाल,जिला प्रभारी अनुपमा नायक,जिला अध्यक्ष नीलम जैन,जिला सचिव मीनू गुप्ता ,जिला कोषाध्यक्ष ममता सोनी। नगर अध्यक्ष भारती चौरसिया द्वारा मासिक बैठक में, आगे की रूपरेखा पर बातचीत ,योग शिविर लगाने पर चर्चा, सकोरे,पक्षियों को पानी की व्यवस्था करना एक बहुत ही नेक कार्य है, जो सभी सदस्यों द्वारा मिलकर किया गया । इस भीषण गर्मी में प्यासे पक्षिओ के लिए महिला पार्क में सकोरे टांगे गए ताकि कोई पक्षी प्यासा न रह जाए।,,,,,,यूँ ही नही मिलती राही को मंजिल,एक जूनून सा दिल में जगाना होता है पूछा चिड़िया से कैसे बना आशियाना बोली तिनका-तिनका उठाना पड़ता है।,,,,,, इस अवसर पर सभी वैश्य बहिनो अल्पना जैन ,सुरभि मोगना,शोभना जैन ,रानी जैन ,प्रियंका देहाती,अनुराधा नायक,कंचन सोनी,ज्योत्सनाजैन, अनु जैन, सरोज जैन, प्रकृति जैन सभी ने बड़ चढ़कर भाग लिया और पुण्य का कार्य किया।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

