टीकमगढ़। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देषानुसार एवं माननीय हितेन्द्र सिंह सिसौदिया प्रधान जिला न्यायाधीष,अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टीकमगढ़ के मार्गदर्शन में आज शासकीय विद्यालय उमरी नालसा पीड़ितों को विधिक सेवाएं एवं नशा उन्मूलन के लिए विधिक सेवाएं योजना के अंतर्गत छात्रों में ड्रग तस्करी एवं दुरूपयोग की असाधारण वृद्धि की रोकथाम पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्री बृजेंद्र सिंह भदौरिया जिला विधिक सहायता अधिकारी टीकमगढ़ ने उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणजन को बताया कि नशा नाश की जड़ है आज युवा पीढ़ी किसी न किसी रूप में नशे का सेवन करती है। नशा न सिर्फ शरीर को खोखला करता हैं वरन पूरे समाज के लिये अत्यंत घातक होता है। इसलिए नशे का परित्याग कर समाज व देश को प्रगतिशील बनाना चाहिए। साथ ही अधिकार एवं नालसा नशा पीड़ितों को विधिक सेवाएं एवं नशा उन्मूलन विषय पर जानकारी दी एवं संविधान के मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य, मोटरयान अधिनियम, बाल विवाह, छात्रों के लक्ष्य निर्धारण, छात्रजीवन में अनुशासन के महत्व को रेखांकित करते हुए छात्र-छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन श्री देवेन्द्र जी द्वारा किया गया। आभार श्रीमती रश्मि रैकवार द्वारा व्यक्त किया। इस अवसर पर श्री कैलाश नारायण मिश्रा, समाजसेवी साविर खान सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

