टीकमगढ़।कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में टीएल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने सीएम हेल्पलाईन समाधान ऑनलाईन जनसुनवाई तथा अन्य लंबित प्रकरणों के संबंध में विस्तार से समीक्षा की एवं सभी अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का शीघ्र निराकरण करने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान उन्होंने वित्त विभाग गृह विभाग महिला एवं बाल विकास विभाग खाद्य आपूर्ति विभाग एवं सीएमओ जतारा द्वारा सीएम हेल्पलाईन के निराकरण में उत्कृष्ट कार्य के लिये बधाई दी।
बैठक में कलेक्टर श्री द्विवेदी ने सीएम हेल्पलाईन की लंबित शिकायतों की विभागवार समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाईन की शिकायतें लेवल एक पर ही निराकृत करें। उन्होंने जिन विभागों की प्रदेश में 40वीं रैंक से नीचे रही उनके विरूद्ध कार्यवाही प्रस्तावित करने के निर्देश दिये। साथ ही परिवहन एवं नगर पालिका टीकमगढ़ सीएमओ का सीएम हेल्पलाईन में खराब प्रदर्शन होने पर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने समाधान ऑनलाईन के चयनित एट्रीब्यूट संबंधी लंबित प्रकरणों की समीक्षा की तथा शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये।
कलेक्टर श्री द्विवेदी ने निर्देशित किया कि जिले में अवैध खनन पर सख्त कार्यवाही की जाये। इसके लिये संबंधित अधिकारी निरंतर भ्रमण कर अवैध खनन पर कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि सभी एसडीएम अभियान चलाकर जाति प्रमाण पत्र बनवायें तथा यह भी सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र हितग्राही शेष नहीं रहे। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना योजना अंतर्गत पात्र महिलाओं का पंजीयन आवश्यक हो कोई भी शेष नहीं रहे। नगरीय निकायों में कचरा संग्रह वाहनों द्वारा लाड़ली बहना योजना की अंतिम तिथि 30 अप्रैल की जानकारी सभी वार्डाें तक पहुंचायें। तत्पश्चात उन्होंने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, पीएम सुरक्षा बीमा योजना को पंचायत स्तर पर विशेष अभियान संचालित कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने वन स्टेशन वन प्रोडेक्ट से संबंधी आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
बैठक में कलेक्टर श्री द्विवेदी ने निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना में पंजीयन तथा अनुग्रह सहायता के प्रकरणों के निराकरण समय-सीमा में करें। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि समय-सीमा में अधिकारी कार्यवाही नहीं करते हैं तो अर्थदण्ड लगाया जाये। उन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश 2023 के सफल आयोजन हेतु व्यवस्थाओं की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये। अडॉप्ट आंगनवाड़ी कार्यक्रम अंतर्गत सभी अधिकारी जिन्होंने आंगनवाड़ी अडॉप्ट की हैं वे निरंतर आंगनवाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं हेतु आवश्यक तैयारियां का जायजा लें। इस दौरान उन्होंने ग्रीष्मकाल में ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था की तैयारियों के संबंध में समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने गौशालाओं में वर्मी कम्पोस्ट के लिये किट प्रदान करने तथा वर्मी कम्पोस्ट इकाई बनाने के निर्देश दिये। बैठक में श्री द्विवेदी ने आधार पंजीयन केन्द्रों के संचालन के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ सिद्धार्थ जैन, अपर कलेक्टर पीएस चौहान, एसडीएम टीकमगढ़ सीपी पटेल, एसडीएम बल्दवेगढ़ सौरभ मिश्रा, एसडीएम जतारा डॉ. अभिजीत सिंह, डिप्टी कलेक्टर संजय दुबे, उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डीके विश्वकर्मा, उप संचालक सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग आरके पस्तोर, सिविल सर्जन डॉ. अमित शुक्ला, जिला शिक्षा अधिकारी शक्ति खरे, सहायक संचालक मत्स्योद्योग आरके मिश्रा, जिला योजना अधिकारी रामबाबू गुप्ता, जिला आपूर्ति अधिकारी सीताराम कोठारे, सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास डॉ. ऋजुता चौहान, सहायक संचालक ओबीसी श्रीमती अपूर्वा जैन, लोक सेवा प्रबंधक अमन गोयल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

