
आज एनजीओ ग्रामीण स्वावलंबन समिति टीकमगढ़ के द्वारा नया बस स्टैंड पर नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमें जन सामान्य को यातायात के नियमों की जानकारी दी गई जैसे दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाएं दुपहिया वाहन पर तीन या अधिक सवारी ना बैठाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग ना करें साथ ही चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने, नशा करके वाहन ना चलाने, यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।
कार्यक्रम में यातायात थाना प्रभारी श्रीमती पूर्णिमा मिश्रा, थाना प्रभारी कोतवाली मनीष कुमार, एनजीओ ग्रामीण स्वावलंबन समिति प्रभारी राजकुमार अहिरवार एवं उनकी टीम तथा अन्य पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा।

