टीकमगढ़ । जिला रेडक्रॉस समिति प्रबंध कार्यकारिणी नवनिर्वाचित सदस्यों की एक बैठक जिला रेडक्रॉस कार्यालय में आयोजित की गई जहां सर्व सहमति से महेश साहू को रेड क्रॉस सोसायटी का अध्यक्ष चुना गया वही इस बैठक में अन्य नवनिर्वाचित सदस्यों को समिति के अन्य पद भी सौंपे गए इस मौके पर टीकमगढ़ विधायक राकेश गिरी गोस्वामी भी यहां मौजूद रहे।

