टीकमगढ़ । पुलिस पेंशनर संघ जिला अध्यक्ष पूर्व टीआई खलील मोहम्मद खान ने मंगलवार को अपने निज निवास पर किया ईद मिलन समारोह का आयोजन किया। जिसमें पुलिस पेंशनर संघ पदाधिकारी सदस्यगण सहित शहर के गणमान्य नागरिक तथा शहर के पत्रकार बंधु उपस्थित रहकर ईद मिलन समारोह में खुशियां जाहिर की एक दूसरे को मीठी मीठी सुमैया का स्वाद लेकर मीठी मीठी ईद की शुभकामनाएं दी व देश में अमन चैन की दुआ मांगी ।
इस अवसर पर श्री खान ने सभी का अभिवादन किया ईद मिलन समारोह में गणमान्य नागरिकों को पुनः ईद की बधाई दी।श्री खलील मोहम्मद खान द्वारा गरीबों यतीमों बीमारों बेबाओं कमजोरो वृद्धों पड़ोसियों जरूरतमंदों महिलाओं बच्चों की मदद करने की अपील की बताया यही जिंदगी की असली कमाई है जो आपके साथ जाएगी बाकी सब यहीं रह जाएगा प्रनवीर सिंह यादव, उमा शंकर चतुर्वेदी, रामचरण समारी, भगवानदास कड़ा, किशोरी लाल राजपूत, हर सेवक राय, इलियास खान, रमेश शर्मा, अब्दुल सत्तार, द्वारका प्रसाद राय, सोहन लाल पाल, भागीरथ विश्वकर्मा, अच्छे लाल, रजक इनाम मोहम्मद, रामकृष्ण यादव, राकेश उपाध्याय, गोविंददास अहिरवार, श्यामबाबू द्विवेदी, मुख्तियार अली, कुदरत बैग, रामसहाय विश्वकर्मा, असगर खान, वही कार्यक्रम में मीडिया परिवार की ओर से वरिष्ठ पत्रकार लतीफ अली, वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप खरे, वरिष्ठ पत्रकार गोविन्ददास विश्वकर्मा, समीर खान, पप्पू खान, मोहसिन अहमद, वरिष्ठ पत्रकार परशुराम प्रभाकर , मोहम्मद तारिक, इरफान खान बाबा, महबूब खान, अकरम खान, बीडी यादव, रूपेश जैन, गिरीश खरे सहित अन्य पत्रकार शामिल रहे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

