टीकमगढ़। खरगापुर क्षेत्र के ग्राम भेलसी मे श्री श्री 1008 श्री देवली सरकार हनुमान जी महाराज मंदिर पर पुराण चारों वेद और संगीतमय भगवत महापुराण एवं पंच कुंण्डीय श्रीराम महायज्ञ का आयोजन बडे़ ही धूमधाम से मनाया जा रहा है 21 अप्रैल से 30 अप्रैल 2023 तक कार्यक्रम का आयोजन होना है जिसमें 21 तारीख को शोभायात्रा के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ कार्यक्रम श्री श्री 108 रामराज महाराज गुरु महाराज के सानिध्य में किया जा रहा है जिसमें सुबह 7 वजे से सभी पुरायणों का वाचन वृद्धजन विद्वानों के द्वारा किया जा रहा है उसके उपरांत 11वजे से श्री श्री यज्ञ नारायण महाराज का कार्यक्रम श्री जागेश्वर प्रसाद शास्त्री जी हाल जतारा एवं शाम 4 बजे से 6वजे तक संगीतमय भागवत कथा श्री व्यासपीठ पर विराजमान श्री जनक लाल महाराज शास्त्री जी सतना के मुखारविंद से संगीतमय भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है रात्रि 8 बजे से 12 बजे तक बिंद्रावन धाम से पधारे रामलीला का मंचन किया जा रहा है क्षेत्र के विद्वान पंडितों द्वारा 18 पुरायणों का वाचन किया जा रहा है वही यज्ञ मंडप में मुख्य पुजारी देवली सरकार श्रीमती उर्मिला कल्लू महाराज ,श्रीमती जानकी प्रवीण राय सरपंच, श्रीमती मंकू राम प्रसाद कुशवाहा, श्रीमती गणेश नारायण दास गुप्ता, श्रीमती सल्लू बृजलाल कुशवाहा के साथ सभी अठारह पुराणों के जजमान भाग ले रहे हैं यह कार्यक्रम का आयोजन समस्त नगरवासी भेलसी एवं क्षेत्रवासियों के द्वारा आयोजित किया जा रहा है यह कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से आयोजित किया जा रहा है पूरे कार्यक्रम विस्तृत जानकारी हरिशंकर राय समाजसेवी ने बताया कि सभी नगरवासी एवं क्षेत्रवासी एवं सभी धर्म प्रेमी बंधु भक्तजन एवं सभी वरिष्ठ जन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर धर्म लाभ अर्जित करें और श्री राम यज्ञ में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। प्रेस को यह तमाम जानकारी कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एवं समाजसेवी हरिशंकर राय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है

