इसके साथ ही संस्कार स्कूल में छात्र-छात्राओं की यातायात विषय पर वर्कशॉप एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसके माध्यम से जन सामान्य एवं छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों की जानकारी दी गई, जैसे दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाएं, दोपहिया वाहन पर तीन या अधिक सवारी ना बैठाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग ना करें चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने, नशा करके वाहन ना चलाने, साथ ही यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।
कार्यक्रम में यातायात थाना प्रभारी पूर्णिमा मिश्रा, थाना प्रभारी कोतवाली मनीष कुमार के साथ अन्य पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा।

