टीकमगढ़। विधायक राकेश गिरि गोस्वामी के मुख्य आतिथ्य में कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी ने पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी की उपस्थिति में यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने हेतु नजरबाग प्रांगण में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान अंतर्गत सभी को शपथ ग्रहण दिलाई। इस अवसर पर एएसपी सीताराम ससत्या डीएसपी सुश्री प्रिया सिंधी यातायात थाना प्रभारी श्रीमती पूर्णिमा मिश्रा थाना प्रभारी कोतवाली मनीष कुमार तथा अन्य पुलिस स्टाफ शासकीय/अशासकीय कार्यालयों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों शिक्षक-शिक्षकाओं सहित छात्र-छात्राओं ने सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान अंतर्गत शपथ ली।

ज्ञातव्य है कि यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने हेतु पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर सड़क सुरक्षा संदेश का बाचन एनजीओ स्कूल कॉलेज के समन्वय से विभिन्न कार्यक्रम आयोजन करना

यातायात नियमों के पालन के लिये प्रिंट/इलेक्ट्रोनिक मीडिया के माध्यम से सभी आयोजन का प्रतिदिन व्यापक प्रचार-प्रसार करने हेतु निर्देश प्रसारित किये गये हैं।