टीकमगढ़ । श्री सहस्त्रबाहु कलचुरी महासभा कलार समाज भोपाल द्वारा टीकमगढ़ नगर के जाने-माने प्रतिष्ठित व्यवसाई एवं जिले के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ विनोद कुमार राय को श्री सहस्त्रबाहु कलचुरी महासभा में प्रदेश उपसचिव बनाया गया है उनकी इस नियुक्ति से श्री सहस्त्रबाहु कलचुरी महासभा में उत्साह है और सभी ने डॉक्टर विनोद कुमार राय को शुभकामनाएं एवं बधाई दी हैं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है डॉ विनोद राय की इस नियुक्ति को लेकर समाज के अनेक वरिष्ठ लोगों सहित उनके इष्ट मित्रों परिजनों संबंधी जनों आदि ने श्री राय को शुभकामनाएं दी हैं। इस संबंध में जब वरिष्ठ समाजसेवी डॉ विनोद कुमार राय से प्रेस ने बातचीत की तो उन्होंने कहा कि श्री सहस्त्रबाहु कलचुरी महासभा द्वारा मुझे जो जिम्मेवारी वरिष्ठों के द्वारा सौंपी गई है मैं उसे तत्पर रहकर उसके दायित्वों को निभाने का सदैव सतत प्रयास करूंगा।

