टीकमगढ़। मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर नेता शहर से लेकर गांव और गांव से लेकर गलियों में जनसंपर्क साधने में जुट गए हैं, टीकमगढ़ जिले की जतारा विधानसभा कांग्रेस के लंबे समय से सक्रिय युवा नेता पंकज अहिरवार निरंतर क्षेत्र में कांग्रेस की विचारधारा लोगों के बीच परोसने के साथ कांग्रेस को मजबूत करने मैं जुटे हुए हैं, गुरुवार को लगभग आधा दर्जन ग्रामो खजूरी, गुवाबा, सिमरा खुर्द, छोला, गडारी आदि ग्रामों में पहुंचकर लोगों से घर-घर जाकर संपर्क किया, और कांग्रेस की रीति नीति से लोगों को अवगत कराया इस दौरान लोगों मैं कांग्रेस के प्रति उत्साह के साथ जन समर्थन देखा गया।

