टीकमगढ़। गुरुवार को नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार उर्फ पप्पू मलिक ने शहर के महेंद्र सागर तालाब सहित विसर्जन कुंड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तालाब परिसर और विसर्जन स्थल पर साफ-सफाई व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित कर्मचारियों को तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए।
नपा अध्यक्ष ने निरीक्षण के बाद शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था देखी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को नियमित रूप से सफाई कराने तथा कचरा जमा न होने देने के निर्देश दिए।
नपा अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार उर्फ पप्पू मलिक ने कहा कि शहर की स्वच्छता नगर पालिका की प्राथमिकता है। त्योहारों को देखते हुए महेंद्र सागर तालाब और विसर्जन कुंड सहित शहर के प्रमुख स्थानों पर विशेष सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कर्मचारियों को लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

