टीकमगढ़ । दिनांक 27.04.2023 दिन शुक्रवार को खरगापुर बिधान सभा के ग्राम सरकनपुर मे आम आदमी पार्टी की आम सभा एवं जुलुस का आयोजन जिलाध्यक्ष जितेन्द्र जैन क्रान्तिकारी की अध्यक्ष्यता मे किया गया। जिसमे सभी नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष एवं पूर्व विधान सभा प्रभारी राजकुमार जैन,सियाराम रजक,अनार खां चच्चा,गुलाब खां,बिहारी लाल अहिरवार,रानू सेन,अंकित दीक्षित,शाहिद खांन,बॉबी ठाकुर,देवी सिंह राजपूत,अशोक चौरसिया सहित सैकड़ो कार्यकर्ता तथा आम जन उपस्थित रहे। इसी मौके पर 20 लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता भी ली पार्टी के जिला अध्यक्ष जितेंद्र जैन क्रांतिकारी ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने कमर कस ली है और आम आदमी पार्टी पूरी तत्परता के साथ चुनावों में भाग लेगी और अपना परचम लहराने का पूरा प्रयास करेगी उन्होंने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी जन जन तक पहुंचेगी और आम आदमी पार्टी की रीति नीति से लोगों को अवगत कराएगी।

