टीकमगढ़ । मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जिला शाखा टीकमगढ़ की निर्वाचन प्रक्रिया प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं टीकमगढ़ जिला निर्वाचन प्रभारी प्रेम सिंह के समक्ष संपन्न होकर अनुमोदन पश्चात जिला शाखा की सूची जारी की गई जिसमें जिला अध्यक्ष देवानंद विश्वकर्मा एवं सचिव मुकेश त्रिपाठी कोषाध्यक्ष अमर शर्मा एवं पांच जिला उपाध्यक्ष पांच सह सचिव जिला मीडिया प्रभारी आशीष पटेरिया को निर्वाचित किया गया। जिला उपाध्यक्ष में विनोद चौरसिया पद्मेश पाठक राजेंद्र कोरी चंद्रभूषण श्रीवास्तव पुष्पेंद्र यादव एवं जिला सह सचिव के लिए संजय द्विवेदी राम प्रकाश नायक भैया लाल साहू पवन लिटौरिया प्रथम प्रांतीय प्रतिनिधि के लिए कातिक खरे संजय पाठक को निर्वाचित किया गया है। निर्वाचित कार्यकारिणी के लिए मुकेश सेन बृजेश खरे पटवारी रघुनंदन शुक्ला अनीता तिवारी विजय रावत प्रवीण पटेरिया मुकेश शुक्ला संजय पटेरिया संतोष पटेरिया सुनील खत्री आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। प्रेस को यह तमाम जानकारी कोषाध्यक्ष अमर शर्मा द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई है।

