टीकमगढ़। जिला मुख्यालय से लगे सागर रोड पर स्थित गोंगावेर हनुमान मंदिर प्रांगण में बीते 22 अप्रैल 2023 से संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा था जिसका समापन आज दिनांक 29 अप्रैल 2023 को पूर्णाहुति हवन यज्ञ एवं भव्य भंडारे के साथ किया जाएगा जहां जानकी नवमी के दिन आज यहां अनेक धार्मिक कार्यक्रम भी कराए जाएंगे भक्त पुष्पेंद्र यादव दाऊ ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा था जिसका समापन होगा और भंडारे का आयोजन किया जाएगा एवं अनेक धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे मंदिर पुजारी सहित आयोजन कर्ताओं ने समस्त नगरवासी, क्षेत्रवासी ,धर्म प्रेमी, भक्त जनों से अपील की है कि कार्यक्रम में सम्मिलित होकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ अर्जित करें।

