टीकमगढ़ । पुलिस मुख्यालय के आदेश से दिनांक 24.04.2023 से 30.04.2023 तक संपूर्ण मध्यप्रदेश में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने हेतु निर्देशित किया गया है जिसके परिपालन में पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम के मार्गदर्शन में ,डीएसपी प्रिया सिंधी नेतृत्व में यातायात सप्ताह के अंतर्गत यातायात जागरूकता रथ के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम एवं डीएसपी प्रिया सिंधी द्वारा टीकमगढ़ के प्रमुख चौराहों पर भ्रमण कर लोगों को यातायात नियमों के पालन के संबंध में जागरूक किया गया जिसमें लोगों को को दो पहिया वाहन पर हेलमेट लगाकर चलने एवं दोपहिया वाहन पर दो से अधिक सवारी ना बैठाने, चार पहिया वाहन पर सीट बेल्ट लगाकर चलने, धीमी गति से वाहन चलाने साथ ही सड़क पर चलने पर यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया। साथ ही जो वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करते एवं हेलमेट लगाकर दो पहिया वाहन चलाते पाए गए उन्हें गुलाब के फूल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर यातायात प्रभारी श्रीमती पूर्णिमा मिश्रा, सहायक उपनिरीक्षक दयाराम चक्रवर्ती, महिला प्रधान आरक्षक अफरोज, प्रधान आरक्षक शहीद मुल्ला, प्रधान आरक्षक शकील खान, आरक्षक अरविंद एवं यातायात थाने का अन्य पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा ।