टीकमगढ़। कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता तथा पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी की उपस्थित में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर पीएस चैहान, एएसपी श्री सीताराम ससत्या, एसडीएम टीकमगढ़ सीपी पटेल, एसडीएम बल्देवगढ़ सौरभ मिश्रा, यातायात थाना प्रभारी श्रीमती पूर्णिमा मिश्रा, तहसीलदार, सीएमएचओ, सीएमओ, सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। बैठक में शहर में चलने वाले आटो के संचालन हेतु आटो स्टेण्ड के लिये पूर्व में स्थान चिन्हित किये जाने हेतु समिति के माध्यम से स्थान चयन करने के निर्देश दिये। शहर में हाथठेलों को व्यवस्थित किये जाने के संबंध में निर्देश दिये जिसमें महेन्द्र सागर तालाब को हाकर्स जोन बनाया जाकर शहर के सभी ठेलों को नंबर वितरित कर हाकर्स जोन बनाये जाने का निर्णय लिया गया। शहर में घूमने वाले मवेशियों के उचित प्रबंध करने के लिये नगर पालिका को टीम बनाकर अस्थाई रूप से पषुओं को षिफ्ट करने के त्वरित निर्देष दिये एवं एक माह की अवधि में शहर में गौशाला के निर्माण हेतु निर्देष दिये गये। बैठक में गंजीखाना स्टेडियम के सामने अंधे मोड, क्षतिग्रस्त डिवाइडर, सड़क में गड्डे भरने हेतु 15 दिवस में गंभीरता से कार्य करने के निर्देष दिये। तत्पष्चात वृंदावन तालाब के पास की सड़क जो तालाब के साइड से लगी हुयी धंसी है उसे शीघ्र ठीक करवाने के निर्देष दिये। साथ ही त्वरित रूप से दुर्घटना से बचाव हेतु बैरीगेट बांधकर लगाने के निर्देष दिये। बैठक में निर्देषित किया गया कि मिश्रा तिराहे पर बने पार्क के पीछे की जगह को सही करके डायवर्सन प्वाइंट बनाया जाये, ताकि लुकमान की ओर से एवं सेलसागर की ओर से जाने वाले वाहन डायवर्ट हो सके, जिससे कि मिश्रा तिराहे पर अनावश्यक वाहनों का दबाव नहीं बनेगा। इसके साथ ही अम्बेडकर चैराहे से लेकर नया बस स्टेण्ड के बीच की क्षतिग्रस्त सड़क मार्ग को सही कराये जाने निर्देष दिये। कमानी ग्राउण्ड, हनुमान मंदिर के पास बने ब्रेकर की हाइट कम करने तथा सात दिवस में पालन प्रतिवेदन समक्ष में प्रस्तुत करने के निर्देष दिये। साथ ही ललितपुर बायपास रोड पर बानपुर से ललितपुर की ओर से सड़क मार्ग तथा स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा के पास पाइप लाइन फूटने से सडक में हुये गढ्ढों को शीघ्र भरने के निर्देष दिये। तत्पष्चात बैठक में शहर में बढ़ते यातायात के दबाव को कम करने के लिये मिश्रा चैराहा से नजरबाग की बीच सड़क मार्ग, गांधी चैराहे से स्टेटबैंक होते हुये पपौरा चैराहा मार्ग 03 सुभाषबुक डिपो से नगरभवन तक 04 पुरानी नगरपालिका से लुकमान चैराहा तक, मिश्रा चैराहा से लुकमान होते हुये बोरी दरवाजा तक तथा जवाहर से लुकमान एवं सुभाषबुक डिपो तक नो पार्किंग जोन बनाकर बोर्ड लगाने के निर्देष दिये। बैठक में यातायात सुगमता के लिये अस्पताल चैराहे को विकसित मॉडयूल चैराहा बनाने के निर्देष दिये गये, जिसमें यातायात को नियंत्रित करने के लिये यातायात इलेक्ट्रानिक सिग्नल लगाये जाने हेतु टीम गठित की जाकर शीघ्र कार्यवाही करें। इसके साथ ही मुख्यालय से जिला टीकमगढ़ के सभी सड़क मार्गों पर ऐसे स्थान जहां पर ग्रामीण मार्ग सीधे राजमार्ग से आकर जुड़ते हैं, का सर्वे किया जाकर समस्त टी जंक्शन प्वाइंट पर सड़क निर्माण ऐजेंसियों के समन्वय से गतिसीमा नियंत्रण बोर्ड, रोड मार्किंग, स्पीड ब्रेकर रम्बल स्ट्रिप, हजार्ड मार्कर, सूचनात्मक बोर्ड लगवाये जाने की कार्यवाही किये जाने के निर्देष दिये। इस कार्य हेतु जिला स्तर पर एनएचआई ,एमपीआरडीसी , पीडब्लूडी ,आईएस नगरपालिका , नगरपंचायत , परिवहन धिकारी , पुलिस विभाग की सम्मिलित सर्वे टीम बनायी जाकर कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देषित किया गया। साथ ही सड़क के किनारे लगे हुये पेड़ों पर रेड रेडियम की पट्टियां सात दिवस में लगाये जाने हेतु निर्देष दिये गये।

