टीकमगढ़। प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण माननीय हितेन्द्र सिंह सिसौदिया की अध्यक्षता में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के विश्राम कक्ष में म.प्र. पीड़ित प्रतिकर योजना अंतर्गत गठित समिति बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में म.प्र. अपराध पीड़ित प्रतिकर योजना 2015 के अंतर्गत प्राप्त 9 प्रकरणों में प्रतिकर राशि 18,00,000 रूपये अठारह लाख मात्र के आदेश पारित किया गया। साथ ही माॅनीटरिंग सेल की मीटिंग में आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये गये। इस अवसर पर कलेक्टर टीकमगढ़ सुभाष कुमार द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ रोहित काशवानी, पुलिस अधीक्षक निवाड़ी अंकित जायसवाल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टीकमगढ़ विनोद कुमार पाटीदार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती सपना पोर्ते सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

