पलेरा। शासन के निर्देशन पर लागू की गई लाडली बहना योजना के पंजीयन का कार्य ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में सतत किया जा रहा था जिसकी आखिरी दिनांक 30 अप्रैल थी जिसके तहत पलेरा नगर परिषद को 2600 पंजीयन का लक्ष्य निर्धारित किया गया था जिसमें नगर परिषद के कर्मचारी नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती गायत्री विनोद वर्मा के मार्गदर्शन एवं सीएमओ महादेव अवस्थी के निर्देशन पर विगत 1 माह से शिविर लगाकर लाडली बहना पंजीयन का कार्य कर रहे थे इसके तहत पलेरा नगर परिषद के अंतर्गत विभिन्न 15 वार्डों में कुल 2713 पंजीयन किए गए और नगर परिषद द्वारा लक्ष्य से अधिक पंजीयन का कार्य किया गया| यह पंजीयन महिलाओं के स्वघोषणा पत्र के आधार पर किए गए हैं अब इनके भौतिक सत्यापन का कार्य किया जाएगा एवं इन पर आपत्ती अनापत्ति का निराकरण भी किया जाएगा।

