टीकमगढ़। खरगापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खरगापुर नगर के पास स्थित रेलवे ट्रैक के पास रविवार 30 अप्रैल 2023 को उमेश लोधी उम्र करीब 25 वर्ष निवासी पाली का शव फांसी पर झूलता हुआ मिला है जब इसकी सूचना लोगों ने खरगापुर थाना पुलिस को दी तब खरगापुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में किया और कार्यवाही शुरू कर दी खरगापुर थाना प्रभारी नितेश जैन ने बताया कि इस मामले में कार्यवाही की जा रही है और पूरे बिंदुओं की जांच पड़ताल की जा रही है जो भी तथ्य सामने आएंगे वह जांच के बाद ही पता चल सकेगा । हालांकि इस मामले में मृतक के परिजनों के तमाम आरोप है लेकिन पुलिस इस मामले की गहराई से छानबीन में जुट गई है।

