टीकमगढ़ दिनांक 30 अप्रैल 2023 रविवार के दिन जिले के कारी तिगैला पर सुबह 8 वजे से दोपहर 12 बजे तक मजिस्ट्रेट चेकिंग लगाई गई जिसमें अतिरिक्त सीजेएम अमन सिंह भूरिया एवं देहात थाना प्रभारी प्रीति भार्गव की संयुक्त कार्यवाही देखने को मिली बताया गया है कि वाहन चेकिंग के दौरान विशेष तौर से हेलमेट ना लगाने पर गाड़ी मे नंबर प्लेट ना होने पर गाड़ी के दस्तावेज ना होने पर एवं शराब के नशे में वाहन चलाने वालों पर कार्यवाही की गई चालानी कार्यवाही में चार पहिया वाहन के कुल 31 चालान किए गए जिनसे 32000 शमन शुल्क व दोपहिया 25 वाहनों से 7500 बिना हेलमेट के तहत समन शुल्क वसूल किया गया वही चेकिंग के दौरान देहात थाने का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

