टीकमगढ़। जतारा विधानसभा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक जतारा के मोना मैरिज गार्डन में हुई । जतारा विधानसभा की बैठक में उपस्थित टीकमगढ़ जिले के सगंठन प्रभारी चंदिका प्रसाद द्विवेदी नें कार्यकर्ताओं से कहा की हम सभी को साथ मिल कर लडाई लड़ना है और सगंठन को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर इस निकम्मी भाजपा सरकार को उखाड़ फेकेने का काम आप लोग करेंगे। कमलनाथ को हम सभी मिल कर मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लें। सगंठन के सहप्रभारी आबिद सिद्दीकी ने कहा कि आज भाजपा के राज मे महिलाओ के साथ अत्याचार हो रहा है, बलात्कारी बलात्कार कर रहा है उनके ऊपर एफआईआर नहीं हो रही भाजपा के सरकार मे महिलाएं सुरक्षित नहीं है आम जनता सुरक्षित नहीं है। हम लोग इस निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करें हम सब एक होकर लड़ाई लड़े।
जिला अध्यक्ष नवीन साहू ने कहा कि जतारा नही बल्कि टीकमगढ़ जिले का एक एक कार्यकर्ता काँधे से काँधे मिलाकर काम करेगा और लडाई लडेंगे मै प्रभारी और सहप्रभारी को विश्वास दिलाना चाहता हूँ । लोकसभा की पूर्व प्रत्याशी एवं प्रदेश महासचिव ने कहा कि कमलनाथ के मुख्यमंत्री रहते हुए पूरे मध्यप्रदेश मे किसानों का कर्जा माफ किया गया उन्होंने ऐ नही देखा की कौन भाजपा का है और कौन कांग्रेस का है। जिले में किसानो के 40 से 50 हजार के आसपास कर्ज माफ हुऐ। ब्लाक अध्यक्ष जतारा ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया बैठक मे उपास्थित हुए पूर्व जिला अध्यक्ष महेश यादव, ओबीसी विभाग के अध्यक्ष हीरा लाल कुशवाहा, बम्हौरी कला ब्लाक अध्यक्ष रूपेन्द्र राजा पहाडी, आर आर बंसल, एड सफी मोहम्मद, अशोक अहिरवार, लिधौरा ब्लाक अध्यक्ष संतोष प्रजापति, योगेन्द्र योगी, दविण अहिरवार, महिला ब्लाक अध्यक्ष ललिता बाल्मिक, कमलेश अहिरवार,रज्जन महाराज , अनिल लोधी, अरवाज मंसूरी, धीरेन्द्र चौवे, हाफिज ,लाईक खान , सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के जिला प्रभारी एवं जिला अध्यक्ष सहित कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भाजपा सरकार पर तमाम आरोप लगाए और अपने पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर अपनी पार्टी को मजबूत बनाने के लिए गति दी।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

