टीकमगढ़। नगर पालिका टीकमगढ़ अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मलिक एवं कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी तथा एसपी रोहित काषवानी की उपस्थिति में आज टीकमगढ़ नगर को स्वच्छ बनाये के लिये वृंदावन तालाब पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके तहत नगर पालिका अध्यक्ष श्री मलिक तथा कलेक्टर द्विवेदी ने जनप्रतिनिधियों तथा संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में वृंदावन तालाब के घाटों पर श्रमदान कर कचरा हटाया गया। तत्पष्चात कलेक्टर श्री द्विवेदी ने तालाब का निरीक्षण कर तालाब के किराने सौंदर्यीकरण करने हेतु आवष्यक निर्देष दिये। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड में स्वच्छता अभियान चलाया जाये और आमजन को स्वच्छता के लिए जागरूक किया जाये। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, नगर पालिका टीकमगढ़ के पाषर्दगण, सीएमओ नगर पालिका टीकमगढ़ श्रीमती गीता मांझी सहित संबंधित अधिकारी तथा नगर पालिका टीकमगढ़ के कर्मचारी उपस्थित रहे।

