दिनांक । 03.04.2023 को सूचना मिली कि थाना कोतवाली क्षेत्र के नगर में ही स्थित एक स्थानीय गार्डन में जैन परिवार के शादी समारोह के दौरान दुल्हन को चढ़ाये जाने वाले चढावे के गहने कीमती लगभग 10 लाख के अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर लिये गये है, फरियादी प्रदीप जैन निवासी टीकमगढ़ की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अप.क्र. 251/23 धारा 457, 380 ता.हि. का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। उक्त प्रकरण को पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन सागर प्रमोद वर्मा एवं उप पुलिस महानिरीक्षक छतरपुर रेंज छतरपुर ललित शाक्यवार द्वारा गंभीरता से लेते हुए अज्ञात आरोपियों की पता साजी एवं गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।इसके तारतम्य में पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम सत्या एस.डी.ओ.पी टीकमगढ़ वी.डी त्रिपाठी के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। उक्त टीम द्वारा इस प्रकरण में मेहनत एवं लगन से कार्य करते हुए तकनीकी सहायता लेकर पता लगाया कि उक्त अपराध जिला राजगढ़ की कुख्यात कडिया सांसी गैंग के सदस्यो द्वारा किया गया है।अपराध घटित करने वाले आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही थी। आरोपियों की तलाश तथा माल बरामदगी हेतु पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ द्वारा प्रकरण की गंभीरता देखते हुये 5000 रुपए का इनाम घोषित किया गया। आरोपियों की तलाश के दौरान उक्त गैंग के एक सदस्य की वाराणसी उ.प्र.में होने की जानकारी प्राप्त हुई, पुलिस की एक टीम को वाराणसी उ.प्र. रवाना किया गया । पुलिस टीम के द्वारा वाराणसी से अपराध घटित करने वाली गैंग की एक सदस्य विधि विरुद्ध बालिका को अभिरक्षा में लिया गया जिसके द्वारा पूछताछ में अपनी टीम के अन्य सदस्यों गोपीनीयता की दृष्टि से नाम लेख नहीं किये गये है के साथ मिलकर उक्त अपराध घटित करना बताया गया । उक्त विधि विरुद्ध बालिका की निशादेही पर चोरी किये गये सोने चाँदी के जेवरात, हाथ की चार चूडियां, सोने की कारधौनी, बड़ा मंगलसूत्र मय पैन्डेल, चोकर हार छोटा मंगलसूत्र, बैंदी पीस तथा चाँदी का सामान आदि कुल मसरूका कीमती लगभग ₹10 लाख का सामान बारामद किया गया। चोरी करने वाले अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। इस कडिया सांसी गैंग के सदस्यों द्वारा नाबालिग बालक बालिकाओं से पहले शादी समारोहों में दुल्हन को चढाये जाने वाले गहनों तथा रूपये पैसों के बैग आदि की रैकी कराई जाती है उसके बाद मौका पाकर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जाता है। सम्पूर्ण भारत में अलग- अलग जगह पर इस गैंग के लोगों द्वारा चोरी की वारदातों को बड़े ही शातिराना तरीके से अंजाम दिया जाता है। चोरी की घटना घटित करने वाली सदस्य विधि विरूद्ध बालिका के विरूद्ध पूर्व से जिला शिवपुरी तथा नर्मदापुरम में चोरी करने के कुल तीन प्रकरण पंजीबद्ध हैं। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली मनीष कुमार, उनि.रघुराज सिंह, उनि मयंक नगाईच साईबर सेल, उनि पुष्पराज यादव फिंगर प्रिन्ट, प्रआर सतीष शर्मा, प्रआर कैलाश विश्वकर्मा, प्र.आर रहमान खान साईबर सेल, प्र.आर प्रदीप यादव साईबर सेल सागर,प्र.आर विजय शुक्ला साईबर सेल सागर,प्र.आर विकाश मिश्रा फिंगर प्रिन्ट,प्र.आर राहुल पटैरिया, प्र.आर बृजकिशोर, प्र.आर बंशीधर तिवारी , प्र.आर मनीष भदौरिया, आर.हरेन्द्र सिंह तोमर, आर. अनिल पचौरी, आर.भुवनेश्वर अग्निहोत्री,आर.मुकेश राजगिर, आर. दुर्गेश खरे, आर. कपिल शर्मा, आर. मुकेश उपाध्याय, आर.अरविन्द निरंजन, आर. चालक आनंद, महिला आर. सुधा, महिला आर. कोमल वर्मा, महिला आर. चंदा आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन सागर द्वारा इनको पुरुस्कृत करने की घोषणा की गई है।

