टीकमगढ़। 1 मई 2023 सोमवार के दिन नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक सहित मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमती गीता माझी पार्षदों के साथ श्यामा प्रसाद मुखर्जी नए बस स्टैंड पर पहुंचे जहां उन्होंने स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं सहित पेयजल व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और संबंधित नगरपालिका के अमले को दिशा निर्देश दिए इस मौके पर उनके साथ पार्षद गण मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि नया बस स्टैंड एक ऐसा स्थान है जहां 24 घंटे मुसाफिरों का आना जाना रुकना ठहरना आदि होता है जहां पेयजल सहित स्वच्छता व्यवस्थाओं का दुरुस्त होना अति आवश्यक है इसी को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष और सीएमओ नगरपालिका ने नपा अमले के साथ यहां निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधितों को दिशा निर्देश दिए और यहां सदैव सभी व्यवस्थाएं शुद्रण रखने की बात कही।

