टीकमगढ़ । गर्मियों का मौसम आते ही जिले भर में जगह-जगह पेयजल की समस्या गहरा जाती है भले ही सत्ता पक्ष अपने दावे और वादे लगातार करती रहती है कि कहीं भी किसी को भी किसी भी समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा लेकिन गर्मियों के मौसम में पेयजल की कहीं-कहीं भीषण समस्या आती है और लोग पेयजल के संकट से जूझते हैं इसका जीता जागता उदाहरण मंगलवार 02 मई 2023 के दिन नगर परिषद बड़ागांव धसान में देखने को मिला जहां नगर परिषद की वार्ड क्रमांक 05 आदिवासी मोहल्ले में निवासरत लोगों को पेयजल की भीषण समस्या थी लोगों ने कई बार नगर परिषद को इससे अवगत भी कराया लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया वार्ड क्रमांक 05 आदिवासी मोहल्ले में निवासरत लोग जब पेयजल की भीषण समस्या से जूझते हुए परेशान हो गए तब उनका आक्रोश फूट पड़ा और महिलाओं ने नगर परिषद कार्यालय में जाकर मटके फोड़े और नगर प्रशासन के विरोध में जमकर नारेबाजी की और कहा कि हम लोग पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं महिलाओं ने नगर परिषद कार्यालय में मटकी फोड़ कर आक्रोश जताया वार्ड वासी जहां पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं।

