टीकमगढ़। प्रदेष सरकार के निर्देशानुसार जिले में लाड़ली दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। लाड़ली लक्ष्मी उत्सव अंतर्गत आज स्थानीय उत्सव भवन टीकमगढ़ में बेटियों का सम्मान एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी राकेश गिरि गोस्वमी सरोज राजपूत सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास श्रीमती ऋजुता चैहान ने कन्या पूजन एवं दीप प्रज्जवलन कर किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में मुख्यमंत्री निवास में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण बेबकास्ट के माध्यम से देखा गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी गिरि गोस्वमी ने लाड़ली दिवस के अवसर पर जिले की सभी लाड़लियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री षिवराज सिंह चौहान द्वारा बेटियों एवं महिलाओं के सम्मान दिलाने हेतु चलाई गई लाड़ली लक्ष्मी योजना तथा अब मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना उनके आर्थिक एवं सामाजिक विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी। इस अवसर पर श्रीमती सरोज राजपूत ने कहा कि लाड़ली बहना योजना से समाज मे जागरूकता बढ़ी है। अब बेटियों का जन्म उत्साह के रूप में मनाया जाता है। बेटी है तो कल है क्योंकि बेटी ही जगत जननी है। बेटियों के षिक्षित होने से वह अपने पिता के घर को अपने ससुराल को तथा अपनी संतान को शिक्षित एवं सुसंस्कृत बनाती है। उन्होंने कहा कि प्राचीन काल से ही हमारे समाज मंे बेटियों एवं महिलाओं के सम्मान की परंपरा रही हैं। इस परंपरा को आगें भी बनाये रखने की जरूरत है। कार्यक्रम में षिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्षन करने वाली खेलों के क्षेत्र में विषिष्ट उपलब्धि हासिल करने वाली लाड़लियां महिला कराटे,योगा प्रषिक्षक के साथ ही लाड़ली फ्रेंडली ग्राम पंचायतें हरपुरा मड़िया मजना सूरजपुर धनेरा वैरवार लिधौराताल गोना तथा बेला की सरपंचों को मंच से अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। लाड़ली फ्रेंडली पंचायत का पुरस्कार उन ग्राम पंचायतों को दिया जाता है जहां बाल विवाह नहीं हुए हैं तथा शत-प्रतिशत लाड़लियां स्कूल जाती हांे टीकाकरण हो गया हो उनका स्वास्थ्य परीक्षण हो गया हो तथा बाल अपराध नहीं दर्ज हुए हो। इस अवसर पर लाड़लियों द्वारा मंच का संचालन किया गया। कार्यक्रम में महिला जनप्रतिनिधि महिला सरपंच जिले की लाड़लियां तथा महिलायें उपस्थित रहीं।

