टीकमगढ़। आयुक्त निःषक्तजन मध्यप्रदेष शासन श्री संदीप रजक ने आज टीकमगढ़ जिले के प्रवास के दौरान बस स्टैण्ड, कोतवाली तथा थाना देहात का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बस स्टैण्ड परिसर तथा यात्री बसों में दिव्यांगजनों के लिये दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया तथा आवष्यक निर्देष दिये। बस स्टेण्ड के भ्रमण के दौरान आयुक्त श्री रजक द्वारा बसों का निरीक्षण/अवलोकन करने पर पाया कि दिव्यांगजनों को सुविधाओं नहीं दी जा रहीं हैं, जिस पर आयुक्त श्री रजक ने अप्रसन्नता व्यक्त की तथा उपस्थित परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देषित किया कि बस आॅपरेटर्स की बैठक आयोजित कर 3 दिवस में बसों पर दिव्यांगजनों को दी जाने वाली सुविधाओं को लिखवाया जाये, अन्यथा उनके विरूद्ध कार्यवाही की जाये। तत्पष्चात श्री रजक ने कोतवाली का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना प्रभारी श्री मनीष कुमार ने थाना स्तर पर दिव्यांगों की एफआईआर लिखने हेतु पृथक पंजी बनाने की बात की, जिसकी श्री रजक ने सराहना की। इसके साथ ही श्री रजक ने देहात थाना पहुंचकर थाना प्रभारी को निर्देषित किया कि थाने के मुख्य गेट के प्रवेष द्वार पर ही दिव्यांजनों के आवेदन लेने की व्यवस्था की जाये। इस अवसर पर उप संचालक सामाजिक न्याय एवं निःषक्तजन कल्याण विभाग आरके पस्तोर, तहसीलदार टीकमगढ़ आरपी तिवारी, पुलिस अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

