टीकमगढ़। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री सिद्धार्थ जैन ने आज संबंधित अधिकारियों के साथ जिला चिकित्सालय टीकमगढ़ का निरीक्षण किया तथा चिकित्सालय में व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री जैन ने चिकित्सालय में विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया तथा डाॅक्टरों से चर्चा कर उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान मरीजों का हालचाल जाना तथा उनकी परेशानी को देखते हुये हड़ताल कर रहे डॉक्टरों चर्चा की तथा उनसे आग्रह किया कि हड़ताल दौरान गंभीर मरीजों को देखा जाये ताकि कोई अप्रिय घटना ना हो, जिस पर डॉक्टरों द्वारा भी सहमति जताई गई। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ पीके माहौर सहित संबंधित अधिकारीगण तथा चिकित्सालय का स्टाफ उपस्थित रहा।

