टीकमगढ़ । पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन में चलाए जा रहे गुम बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी संबंधी आपरेशन मुस्कान अभियान के अंतर्गत थाना खरगापुर स्टाफ द्वारा कडी मेहनत व लगन से थाना खरगापुर के अपराध क्र. 92/23 धारा 363 ताहि.की नाबालिग अपहर्ता कु. सोना देवी परिवर्तित नाम को अपराध कायमी के 24 घंटे के भीतर दस्तयाब किया जाकर माननीय न्यायालय में कथन लेख कराये गए एवं अपहर्ता द्वारा अपने कथनो में आरोपी नंदू उर्फ नंदराम अहिरवार द्वारा शादी का झांसा देकर भगा ले जाने एवं उसके साथ दुष्कर्म करना बताया । आरोपी नंदू उर्फ नंदराम अहिरवार को कड़ी मेहनत से मात्र 48 घंटो में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी खरगापुर उनि. नीतेश जैन, उनि जयेन्द्र गोयल, सउनि. कामताप्रसाद प्रजापति, प्रआर.रामकिशन अनुरागी, आर.हरिराम, आर.रामसिंह, मआर. पूजा राठोर की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

