टीकमगढ़। कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता तथा पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी की उपस्थित में गत दिवस कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले में जिला मुख्यालय सहित विकासखण्ड मुख्यालयों पर भी 5 मई से 4 जून 2023 तक प्रतिदिन ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर आयोजित किये जायेंगे।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर पीएस चौहान, एसडीएम टीकमगढ़ सीपी पटेल, एसडीएम बल्देवगढ़ सौरभ मिश्रा, डीएसपी सुश्री प्रिया सिंधी सहित संबंधित अधिकारीगण तथा खेल प्रशिक्षक उपस्थित रहे।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी सीताराम ससत्या ने बताया कि कलेक्टर श्री द्विवेदी के निर्दशन तथा पुलिस अधीक्षक श्री काशवानी के मार्गदर्शन में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर 5 मई से 4 जून 2023 तक प्रतिदिन प्रातः 5ः30 से 7ः30 तक आयोजित किया जाना है। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय पर फुटबॉल, एथलेटिक्स, साफ्टबॉल, योगा एवं कराटे खेल का प्रशिक्षण क्रमशः अनूम मंडल, सुनीता रिछारिया, पी0 प्रसन्ना, देवेश चंदेल, अंजली भटनागर, अक्षय खरया एवं मेघा शर्मा द्वारा पुलिस लाईन खेल मैदान पर एवं हॉकी खेल का प्रशिक्षण कृतिका चंद्रा एवं प्रिंस सेन द्वारा गंजीखाना हॉकी स्टेडियम पर दिया जायेगा। इसी प्रकार विकासखण्ड जतारा में फुटबॉल एवं व्हालीवॉल खेलों का प्रशिक्षण शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जतारा में समा बनो एवं अनीस खॉन द्वारा दिया जायेगा। बल्देवगढ़ में व्हालीवॉल एवं खो-खो खेलों का प्रशिक्षण दृगपाल सिंह तोमर एवं धर्मेन्द्र रैकवार द्वारा मिनी स्टेडियम बल्देवगढ़ में दिया जायेगा। इसी प्रकार पलेरा विकासखण्ड में व्हॉलीवॉल एवं योगा का प्रशिक्षण हस्रूद्धीन खॉन एवं संध्या साहू द्वारा दिया जायेगा। खिलाड़ी प्रशिक्षकों अथवा कार्यालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग पुलिस लाईन परिसर में कार्यालयीन समय में सम्पर्क कर अपना पंजीयन करा सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि युवाओं को खेलों के प्रति आर्किर्षत करने एवं आमजन में खेलों के प्रति रूझान जागृत करने के लिए गत वर्षाे की भांति इस वर्ष भी ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिवरों का आयोजन किया जा रहा है।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

