टीकमगढ़ । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय हितेन्द्र सिंह सिसौदिया जिला न्यायाधीश,अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, की अध्यक्षता में दिनांक 04 मई 2023 को अनगढ़ा आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में श्रमिक विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत श्रमिकों के हितार्थ विधिक साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में माननीय हितेन्द्र सिंह सिसौदिया, प्रधान जिला न्यायाधीश,अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि संविधान में सभी श्रमिकों को समानता का अधिकार है समान कार्य समान वेतन स्वच्छ कार्यस्थल के साथ-साथ गरिमा के साथ जीने का अधिकार प्रदान किया गया है, साथ ही नालसा की गरीबी उन्मूलन योजना का प्रभावी क्रियान्वयन हो इसके लिए विधिक सेवा योजना, 2015 के अंतर्गत आदिवासी बाहुल्य के श्रमिकों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाए जाने के संबंध में जानकारी दी गई। उक्त कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर सत्र न्यायाधीश माननीय विनोद कुमार पाटीदार ने राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म.प्र.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के साथ-साथ दिनांक 13.05.2023 को आयोजित नेशनल लोक अदालत के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में ग्रामीण स्वालंबन समिति के सचिव राजकुमार अहिरवार, विधिक सहायक कैलाश नारायण मिश्रा एवं दीपेश कुमार जैन सहित बड़ी संख्या में आदिवासी श्रमिकजन उपस्थित रहें। प्रेस को यह तमाम जानकारी जिला विधिक सहायता अधिकारी द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई है।

