टीकमगढ़। पुलिस एवं खेल और युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ दिनांक 05 मई 2023 शुक्रवार के दिन किया गया उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक रोहित काशबानी रहे जिन्होंने फुटबॉल एथलेटिक्स सॉफ्टवेयर हॉकी योगा एवं कराटे खेलों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों को 01 महीने में खेलों की बारीकियां सीखने हेतु प्रेरित किया साथ ही अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा दिए जा रहे प्रशिक्षण का लाभ लेने की बात कही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी सीताराम ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर दिनांक 05 मई से 04 जून 2023 तक प्रतिदिन प्रातः 5.30 से 7.30 तक आयोजित किया जाएगा साथ ही पुलिस परिवार के बच्चों के लिए अन्य गतिविधियों का भी आयोजन किया जा रहा है जिसमें कंप्यूटर दक्षता इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स पेंटिंग डांस एवं मेहंदी कला का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इस अवसर पर डॉ प्रदीप यादव रक्षित निरीक्षक दिनेश लत्या सूबेदार उत्तम सिंह प्रियंक खरे अनूप मंडल सुनीता रिछारिया प्रिंस सेन कृतिका चंद्रा अक्षय खरया अंजली भटनागर अभिषेक तिवारी कृष्ण कांत द्विवेदी आदि उपस्थित रहे इच्छुक खिलाड़ी दिनांक 8 मई तक अपने आवेदन जमा का प्रशिक्षण शिविर में भाग ले सकते हैं। प्रेस को यह तमाम जानकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं खेल और युवा कल्याण अधिकारी द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई है।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

