टीकमगढ़। जिला कांग्रेस के महामंत्री एवं कांग्रेसी युवा नेता व समाजसेवी कुंवर पार्थ सिंह जूदेव जोकि पहले मुंबई में फिल्म इंडस्ट्री में काफी सक्रिय काम कर चुके हैं और काफी अभिनेताओं के साथ उनकी मित्रता भी रही है।बीते रोज उन्होंने ओरछा में अपने पुराने साथी लोकप्रिय अभिनेता वरुण धवन से मुलाकात की एवं मुंबई की पुरानी यादें ताजा की। उल्लेखनीय है कि अभिनेता वरुण धवन आजकल ओरछा में अभिनेत्री समांथा प्रभु के साथ शूटिंग कर रहे हैं इसी दौरान युवा नेता पार्थ सिंह जूदेव ने वरुण धवन से मुलाकात की और अपनी पुरानी यादों को ताजा किया।

