टीकमगढ़ । लोक शिक्षण संचानालय भोपाल के आदेश अनुसार ग्रीष्म ऋतु की छुट्टियों में बच्चों को समर कैंप में अक्षय खरया जिला योग प्रभारी द्वारा योगा राजेंद्र पार्क में सिखाया जा रहा है जिसमें बढ़-चढ़कर बच्चे योगा सीखने आ रहे हैं यह समर कैंप 05 मई 2023 से 05 जून 2023 तक लगाया जाएगा जहां सुबह प्रतिदिन 6.30 से 8.30 वजे तक यह योगा क्रियाएं सिखाईं और बताईं जाती हैं। जिला योग प्रभारी अक्षय खरया ने जिले वासियों से अपील की है कि अपने बच्चों को ग्रीष्म ऋतु में समर कैंप मे योगा सीखने हेतु भेजें क्योंकि योगा से शरीर का मानसिक और शारीरिक दोनों प्रकार की बीमारी ठीक होती है और शरीर निरोग रहता है शरीर के निरोग रहने से मन भी निरोग रहता है इसलिए योगा बहुत जरूरी है और सभी लोगों को योगा करना चाहिए। प्रेस को यह तमाम जानकारी जिला योग प्रभारी अक्षय खरया ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

