टीकमगढ़ । नगर निवासियों का सादर अभिवादन करते हुए मे अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक अध्यक्ष नगरपालिका ने अपनी जेनबी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से नगर वासियों तक पहुंचाई है जिसमें उन्होंने कहा है कि विगत नगरपालिका चुनाव मे आप सभी के स्नेह से मुझे यह दायित्व मिला था मेने र्सवप्रथम शहर की मूलभूत आवश्यकताओं को देखते हुए सभी सफाई कर्मचारियों को एक हजार अतिरिक्त बढाकर दिये जाने हेतु कार्य किया ओर समयानुसार अन्य व्यवस्था ओ को भी सुचारू रुप से ओर ईमानदारी के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना मे कार्य व्यवस्था हो यह प्रयास जारी हैलेकिन विभिन्न स्तरों से लगातार नगरपालिका परिषद की छवि को धूमिल करने का प्रयास जो र्सवविदित है। चूंकि पूर्व मंत्री यादवेंद्र सिंह ने प्रेस विज्ञप्तियो के माध्यम से जिसप्रकार के मुद्दों को उजागर किया कि विगत समय बर्ष 2015 मे बनाई गई पानी की टंकी जो भरभराकर गिरगई , इसी तरह से बृन्दावन तालाब की तटीय तल कि बाउंड्री भरभराकर गिर गई साथ ही महेन्द्र सागर तालाब के भराव का मामला हो या उसीसे जुड़ी हुई अन्य जाच हो अथवा 2008से 2022तक के कार्य उपयोगिता प्रणाम पत्र के सबाल हो आप सभी के सामने रौरईया जलाशय मे जिस तरह से करोड़ों का खर्च लेकिन उपयोगिता शून्य ही नही बह आज शहर मे गम्भीर हालात है दिखाई दे रहा है। यह सभी के बीच जिसप्रकार से हमारे सफाई कर्मचारियों को कही ना कहीं आनन फानन मे आन्दोलन हेतु सामने आना जिससे हमारे शहर की सफाई व्यवस्था के नाम पर गंदगी से भरी परिस्थिति निर्मित कि जा रही है शासन प्रशासन को सफाई कर्मी के लिएकलेक्टर को मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्धारा समयानुसार पत्राचार भी किया गया है। लेकिन यह सबसे मे अत्यंत दुखी हुँ साथ ही सभी पार्षदगण भी परेशान है अतः मूलभूत सुविधाओं पर शासन का ध्यान अपेक्षित हेतु अभी रात्रि के समय कचरा गाड़ी के साथ मे स्वयं शहर मे निकलकर अपील के साथ कि अपना अपना घरो का कचरा कचरा गाड़ी मे डाले एवं आज 06.05.2023 को सुबह सभी गणमान्यजनो के साथ साथ हमारे पत्रकार बन्धु एवं अभी सफाई हेतु तालाब पर प्रशासन ने पहिल की थी वह सभी प्रशासन स्तर पर समाज सेवी एवं अधिकारियों की उपस्थित ओर सभी हमारे पार्षदों के सहयोग के साथ कटराबाजार चौराहे से सफाई कार्य करते हूए गांधी चौराहा तक सफाई जनसंदेश यात्रा पर सुबह सात बजे निकलेंगे आप सभी का मार्गदर्शन प्रार्थनीय है। उल्लेखनीय है कि 5 मई 2023 को शाम नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार कचरा गाड़ी के साथ स्वयं सफाई अभियान पर निकले और नगर के कटरा बाजार सहित अन्य स्थानों पर पहुंचे । नगर पालिका के पिछले कार्यकालों पर भी उन्होंने तमाम आरोप लगाए और अपनी बात जन अपील प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से नगर वासियों के बीच रखी है। प्रेस को यह तमाम जानकारी नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी है।